फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्राओं का पीछा कर छेड़छाड़, ग्रामीणों ने युवकों को पीटा

विज्ञापन
र्रुखनगर थाना क्षेत्र में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों को ग्रामीणों ने पकड़ा - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
स्कूली छात्राओं का पीछा कर छेड़छाड़, ग्रामीणों ने युवकों को पीटा
विज्ञापन

फर्रुखनगर। फर्रुखनगर के मुशैदपुर गांव में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राओं का कार सवार युवकों ने पीछा कर छेड़छाड़ की। लड़कों की हरकत से परेशान छात्राओं ने पास की ही दुकान में घुसकर खुद को बचाया। जानकारी मिलने पर छात्राओं के परिजन समेत ग्रामीण एकत्रित हो गए और पांचों युवकों को गाड़ी समेत काबू कर लिया और पिटाई कर दी। फर्रुखनगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति संभालते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, मुशैदपुर स्थित सरकारी स्कूल की 11वीं की छात्रा अपनी सहपाठी के साथ शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बस स्टैंड से घर की ओर आ रही थी। इस दौरान कार में सवार पांच युवकों ने लड़कियों का पीछा करना शुरू कर दिया। शुरू में छात्राओं ने लड़कों को अनदेखा किया तो उनकी हिम्मत बढ़ गई। युवक छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ करने लगे। छात्राओं ने किसी तरह पास की ही दुकान में भागकर घुस गईं। दुकानदारों को जब घटना की जानकारी मिली तो पूरा बाजार एकत्रित हो गया। दुकानदारों, लड़कियों के परिजनों समेत ग्रामीणों ने कार को घेरते हुए युवकों को नीचे उतारा और उनकी पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि बाजार में कोई पीसीआर गश्त नहीं लगाती, जिससे आए दिन ऐसे मनचलों की घटनाएं बढ़ती जा रही है। फर्रुखनगर थाना प्रभारी ने दुकानदारों को सुरक्षा इंतजाम पुख्ता करने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने पांचों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान डूमा हरीनगर गांव निवासी प्रशांत, धीरज, मोहित, पंकज, राहुल के रूप में हुई। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें