फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सांस्कृतिक महोत्सव में स्कूली बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
नौवीं से 12वीं कक्षा के एकल नृत्य में राजकीय कन्या स्कूल जैकबपुरा ने पहला स्थान पाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-43 स्थित राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुशांत लोक में बुधवार को खंड स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव-2023 में स्कूली बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। पांचवीं से आठवीं व नौवीं से 12वीं कक्षा वर्ग में बच्चों ने हिस्सा लिया। खंड शिक्षा अधिकारी सुदेश राघव, बीआरसी दीप्ति बोकन व प्रधानाचार्य दिनेश जुनेजा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सांस्कृतिक महोत्सव की जिला समन्वयक संगीता ने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान वाले प्रतिभागी 19 व 20 अक्तूबर को राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल सुशांत लोक में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में हिस्सा लेंगे। 19 अक्तूबर को पांचवीं से आठवीं कक्षा और 20 अक्तूबर को नौवीं से 12वीं कक्षा के वर्ग में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। नौवीं से 12वीं कक्षा के एकल नृत्य में राजकीय कन्या स्कूल जैकबपुरा ने पहला, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सुशांत लोक ने दूसरा व राजकीय मॉडल स्कूल सेक्टर-4/7 ने तीसरा स्थान हासिल किया। रागनी में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सुशांत लोक ने पहला, राजकीय कन्या स्कूल अर्जुन नगर ने दूसरा व राजकीय मॉडल स्कूल सेक्टर-4/7 ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह नृत्य में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सुशांतलोक ने पहला, राजकीय कन्या स्कूज जैकबपुरा ने दूसरा व राजकीय स्कूल डूंडाहेड़ा ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्किट प्ले में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल सुशांत लोक ने पहला, राजकीय स्कूल बसई ने दूसरा व राजकीय स्कूल मोलाहेड़ा ने तीसरा स्थान जीता। निर्णायक मंडल की भूमिका में ब्रह्मप्रकाश, हर्षवर्धन, मधुसूदन, संजय सुनेजा, विनित, मुकेश तनेजा शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें