फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: स्कॉर्पियो सवार युवकों की पिटाई से खौफजदा हार्दिक, घर जाने से डर रहा, दोस्तों के पास रहने को मजबूर

Thu, 24 Apr 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

बाइकर्स से मारपीट मामले में आरोपियों की पहचान भानु शर्मा निवासी ओम विहार उत्तम नगर (दिल्ली), दीपक सिंह निवासी दयालसर कॉलोनी उत्तम नगर (दिल्ली), प्रज्ञा शर्मा निवासी शुक्र बाजार उत्तम नगर मोहन गार्डन (दिल्ली) और रजत सिंह निवासी साउथ एक्सटेंशन पार्ट-3 उत्तम नगर (दिल्ली) के रूप में हुई थी। अदालत ने चारों को जमानत पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
मारपीट करते आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्कॉर्पियो गाड़ी सवार चार युवकों द्वारा की गई मारपीट से बाइकर हार्दिक शर्मा खौफजदा है। पीड़ित को डर है कि स्कार्पियो सवार युवक व उनके साथी कहीं उसके साथ फिर से मारपीट न कर दें। ऐसे में वह अपने किसी दोस्त के पास रहने को मजबूर हैं। बुधवार को मामले के आराेपियों को जब अदालत में पेश किया तो हार्दिक शर्मा पूरी तरह से घबराया हुआ था। हालांकि, उस दौरान हार्दिक के माता-पिता साथ थे।

विज्ञापन


पीड़ित हार्दिक शर्मा ने बताया कि अदालत में पेशी के दौरान वहां पर लगभग 20 युवक मौजूद थे। आरोपियों के साथ ही उक्त युवक भी हार्दिक व उनके साथियों को घूर रहे थे। उसे डर है कि इस घटना के बाद कहीं आरोपी उसके साथ फिर से मारपीट न कर देें। हार्दिक ने पुलिस पर आरोप लगाए हैं कि इस मामले में आरोपियों पर हल्की धाराएं लगाई हैं। इस कारण आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई। हार्दिक ने बताया कि अगर उसके सिर पर हेलमेट नहीं होता तो स्टील के बेसबॉल बैट लगने से उसकी जान जा सकती थी। यह एक जानलेवा हमला था।



चारों आरोपियों को मिली जमानत
बाइकर्स के साथ मारपीट करने व बाइक तोड़ने के मामले में बुधवार को सेक्टर-37 थाना की पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने चारों को जमानत पर छोड़ दिया है। बाइकर्स से मारपीट मामले में आरोपियों की पहचान भानु शर्मा निवासी ओम विहार उत्तम नगर (दिल्ली), दीपक सिंह निवासी दयालसर कॉलोनी उत्तम नगर (दिल्ली), प्रज्ञा शर्मा निवासी शुक्र बाजार उत्तम नगर मोहन गार्डन (दिल्ली) और रजत सिंह निवासी साउथ एक्सटेंशन पार्ट-3 उत्तम नगर (दिल्ली) के रूप में हुई थी। आरोपियों को बीते मंगलवार को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एआई टूल्स से करवाई थी आरोपियों की पहचान
गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर बीते रविवार को बाइकर्स ग्रुप पर जानलेवा हमला करने और बाइक तोड़ने वाले युवकों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मारपीट की वारदात में पीड़ित सॉफ्टवेयर डेवलपर हार्दिक ने एआई टूल्स की मदद से हमलावरों की जानकारी और सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी सर्च करके पुलिस को दी थी। आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट से कई वीडियो सामने आई हैं। भानू नाम के शख्स ने दिल्ली सरकार में शामिल भाजपा मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ अपने जन्मदिन पर केक काटने और एक दूसरे आरोपी द्वारा आम आदमी पार्टी के चुनाव के दौरान प्रचार करने का वीडियो भी सामने आया था। ऐसे में आरोपियों के बड़े लोगों से संबंध होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें