फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जुलाई के दूसरे सप्ताह में होगा एसबीए-1, एससीईआरटी ने जारी किए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
लिखित, मौखिक, प्रोजेक्ट और गतिविधि आधारित मूल्यांकन से परखी जाएगी विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता
विज्ञापन


गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने स्कूल आधारित मूल्यांकन (एसबीए)-1 को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जुलाई के दूसरे सप्ताह में एसबीए-1 आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, डाइट प्राचार्य तथा सभी स्कूल मुखियाओं को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन


एससीईआरटी के अनुसार एसबीए-1 का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों की परीक्षा लेना नहीं, बल्कि उनकी सीखने की प्रगति, समझ और समग्र विकास का निरंतर आकलन करना है। मूल्यांकन के आधार पर शिक्षकों को विद्यार्थियों को समय पर आवश्यक शैक्षणिक सहायता और फीडबैक देने में भी मदद मिलेगी। निर्देशों के अनुसार मूल्यांकन केवल लिखित परीक्षा तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें लिखित, मौखिक, गतिविधि आधारित, प्रोजेक्ट आधारित, प्रदर्शन आधारित, पोर्टफोलियो, सहपाठी मूल्यांकन, स्व-मूल्यांकन और विषय आधारित कार्यों को भी शामिल किया जाएगा। कला, खेल, संगीत, योग और जीवन कौशल जैसी सह-शैक्षणिक गतिविधियों का भी आकलन किया जाएगा। एससीईआरटी ने स्कूलों को मूल्यांकन से जुड़े सभी आवश्यक रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। इनमें वर्कशीट, चेकलिस्ट, प्रोजेक्ट, पोर्टफोलियो, फोटोग्राफ, फीडबैक रिकॉर्ड, प्रैक्टिकल फाइल और मूल्यांकन रजिस्टर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें