फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी में डीटीपीई ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-37 सी स्थित इंपीरिया एस्फेरा फेज-2 सोसाइटी डीटीपी एन्फोर्समेंट टीम ने दौरा किया। टीम ने टावर ई और अन्य इमारतों की जांच की। डेवलपर को निर्देश दिया गया कि वह टॉवर-ई का अपने खर्च पर स्ट्रक्चरल ऑडिट कराएगा। साथ ही सभी बालकनियों की मरम्मत कार्य करवाना अनिवार्य होगा, चाहें लोग रहते हो या नहीं। डीटीपी टीम ने कहा कि स्ट्रक्चरल ऑडिट चार अधिकृत स्ट्रक्चरल इंजीनियरों में से किसी एक के द्वारा किया जाएगा। ऑडिट का काम अगले 15 दिन के भीतर शुरू करना होगा। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि बालकनी गिरने के बाद मौके पर जाकर जांच की गई है। जांच के बाद डेवलपर को सभी बालकनियों की मरम्मत करने करने का आदेश दिया गया है। साथ ही जो बालकनी गिरी है उसको भी डेवलपर अपने खर्च से बनाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें