फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हनुमान अखाड़े के संजय ने जीती सवा लाख की कुश्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
तीज के मौके पर गांव भोड़ाकलां में विशाल दंगल का आयोजन
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। तीज के मौके पर गांव भोड़ाकलां स्थित शहीद ऋषिपाल सिंह चौहान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें हनुमान अखाड़ा दिल्ली के संजय पहलवान ने आखिरी मुकाबला जीता। उन्हें 1.23 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

दंगल में काफी संख्या में दूरदराज से आए पहलवानों ने हिस्सा लिया। अंतिम कुश्ती मेहरचंद अखाड़ा रोहतक के पहलवान सुमित व हनुमान अखाड़ा दिल्ली के संजय पहलवान के बीच में हुई। संजय पहलवान ने अपने प्रतिद्वंद्वी सुमित पहलवान को पराजित कर दिया। 51,हजार रुपये की कुश्ती में त्रिपड़ी के राहुल व रोहतक के अंकुश पहलवान के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें त्रिपड़ी के पहलवान राहुल ने अंकुश पहलवान को पराजित कर जीत हासिल की। 31 हजार रुपये की कुश्ती मऊ लोकरी के स्वरूप और जीरकपुर के सुशील पहलवान के बीच हुई। जिसमें मऊ लोकरी के स्वरूप पहलवान ने सुशील पहलवान को पराजित कर जीत हासिल की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश चौहान, ग्राम सरपंच मनबीर सिंह चौहान, पूर्व सरपंच यजुवेंद्र गोगली,प्रेमपाल सिंह चौहान,डॉ.श्यामबीर सिंह चौहान,राजेश चौहान,प्रेमपाल पीटीआई तथा रेफरी सुंदरलाल,संदीप सैनी सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें