फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फिरोजपुर झिरका में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
अपनी मांगों के संबंध में विधायक मामन खान को ज्ञापन सौंपते सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
-कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

-सफाई व्यवस्था चरमराई, विधायक मामन खान ने साधा निशाना

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगरपालिका कर्मचारी संघ फिरोजपुर झिरका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है तथा गली-मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस दौरान कांग्रेस विधायक मामन खान ने हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन देते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। चुनाव के समय भाजपा सरकार कर्मचारियों से बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन बाद में उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कर्मचारी नेताओं से बातचीत तक करने को तैयार नहीं है, जिसके चलते सफाई कर्मचारियों का आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामन खान ने कहा कि मात्र 13 हजार रुपये वेतन पाने वाले सफाई कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो यह आंदोलन अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल सकता है, जिससे प्रदेश में गंदगी और बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा। इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन नेता मुकेश के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की गई। कर्मचारी नेता मुकेश ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी मांगे नहीं मानी जा रही हैं । जिसको लेकर हरियाणा प्रदेश कर्मचारी यूनियन केआह्वान पर हड़ताल को तीन दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें