फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोहना नप कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने बनाया अवैध यूनियन कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। नगर परिषद कार्यालय में सफाई कर्मचारियों का यूनियन कार्यालय अवैध रूप से स्थापित हो गया है, जिसकी अनुमति यूनियन ने परिषद के सक्षम अधिकारी से नहीं ली है। इसके अलावा हड़ताली सफाई कर्मचारी परिषद परिसर के अंदर ही बैठे काफी दिनों से धरना दे रहे हैं। ऐसा होने से स्थानीय लोगों को कार्यालय के अंदर जाने में काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


बताते हैं कि यूनियन कार्यालय में एसी, टेबल, कुर्सी आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा सफाई कर्मचारी धरना भी परिषद परिसर के अंदर ही दे रहे हैं जिससे नागरिकों के आवागमन में काफी परेशानी पैदा हो रही है। परिषद प्रशासन ने उक्त अवैध कार्य को लेकर कोई भी विभागीय कार्रवाई नहीं की है जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी रोष पनप रहा है।

स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक समाजसेवी अमित गर्ग, राजू, एडवोकेट अनुराग, अशोक आदि कहते हैं कि नगर परिषद कार्यालय में जगह का अभाव बना हुआ है। किंतु कर्मचारियों ने अवैध यूनियन कार्यालय बना लिया है। जो कानूनन बना नहीं सकते हैं। इसको हटाया जाए। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि यूनियन कार्यालय बनाने की अनुमति नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें