फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कर्मचारियों की कमी से बिगड़ी सफाई व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह कूड़े के ढेर से लोगों को परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर में सफाई व्यवस्था की हालत खराब हो गई है। कई जगह कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। गंदगी के कारण बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है।
लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कई इलाकों में सफाईकर्मी समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। नगर निगम ने नवंबर में छह महीने के लिए सफाई का काम एक एजेंसी को दिया था। इसके लिए हर महीने करीब 73 लाख रुपये तय किए गए थे। एजेंसी को पूरे इलाके की सफाई करनी थी लेकिन काम ठीक से नहीं हो रहा है। जहां 24 सफाईकर्मी होने चाहिए थे, वहां सिर्फ 13-14 ही काम कर रहे हैं। कई जगह इससे भी कम कर्मचारी हैं। कूड़ा उठाने के लिए ट्रैक्टर और रिक्शा भी कम हैं। रिपोर्ट के अनुसार, रोज 496 कर्मचारी होने चाहिए थे लेकिन फरवरी में सिर्फ 120 से 261 कर्मचारी ही काम पर मिले। इसी बीच जो मौजूदा सफाई कर्मचारी हैं, उनका कहना है कि उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता। कई बार एक से दो महीने तक उनका वेतन अटका रहता है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। समय पर पैसे न मिलने के कारण उनके घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है। कर्मचारियों ने यह भी बताया कि कई बार उन्हें पूरा वेतन भी नहीं दिया जाता और उसमें कटौती कर दी जाती है। इससे उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण नगर निगम क्षेत्र में सफाई का काम ठीक से नहीं हो पा रहा है। कई जगह कूड़ा खुले में पड़ा रहता है, जिससे गंदगी बढ़ रही है और लोगों को परेशानी हो रही है। नगर निगम के एक्सईएन निजेश ने बताया कि एजेंसी के खिलाफ मिली शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पिछले महीने एजेंसी पर 30 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया है, ताकि काम में सुधार हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें