खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. रमेश चौहान ने शहर की आठ दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान शीतला कॉलोनी स्थित स्वामी एजेंसी बिना वैध एफएसएसएआई लाइसेंस के संचालित पाई गई।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न दुकानों से खाद्य सामग्री के नमूने भी जब्त किए गए। स्वामी एजेंसी से सरसों तेल का एक नमूना, गुड़ के दो नमूने और बूरे के तीन नमूने सील किए गए। वहीं, दूसरी दुकान से कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, कुट्टू का आटा जैसी सामग्री नवरात्रि जैसे व्रतों में बड़ी संख्या में उपयोग होता है। इसलिए इनकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान आवश्यक है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।