फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस थीम में साक्षी रहीं प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना के तहत आयोजित जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस थीम में साक्षी प्रथम और एंजल द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं, वेस्ट मैनेजमेंट थीम में मनीष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विशु ने द्वितीय स्थान हासिल किया। सस्टेनेबल एग्रीकल्चर थीम में गरिमा ने प्रथम स्थान जबकि कनिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। समग्र शिक्षा विभाग से दिनेश गुलिया ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी आगामी राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जिले के बादशाहपुर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में जिले भर से 34 टीमों ने भाग लिया, जिनमें हर ब्लॉक से 14 विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदर्शनी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, रोबोटिक्स, अंतरिक्ष विज्ञान, वेस्ट मैनेजमेंट, सस्टेनेबल एग्रीकल्चर, हेल्थ एंड हाइजीन और इमर्जिंग टेक्नोलॉजी जैसे विषयों को शामिल किया गया, जिन पर विभिन्न राजकीय विद्यालयों के छात्रों ने मॉडल प्रस्तुत किए थे। प्रत्येक थीम में प्रथम और द्वितीय स्थान के लिए विद्यार्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें