फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सैफ अली इनेलो में शामिल अब खड़ी करेंगे युवा फौज

Mon, 06 Oct 2025 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
कर्ण सिंह चौटाला ने पहनाया इनेलो का पटका।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना। राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे युवा नेता सैफ अली खान अटेरना ने इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कर्ण सिंह चौटाला ने उन्हें इनेलो का पट्टा पहनाया। इस इनेलो नेता एवं नूंह जिलाध्यक्ष चौधरी ताहिर हुसैन भी मौजूद रहे। सैफ अली खान की छवि एक सक्रिय और ऊर्जावान युवा नेता की रही है। वो लंबे समय से सोशल मीडिया और ग्राउंड लेवल पर युवाओं को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उनके इनेलो में शामिल होने से पार्टी को खासकर फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र में नई ऊर्जा मिलेगी।
विज्ञापन

सैफ अली इससे पहले जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) में सोशल मीडिया प्रभारी, विधानसभा युवा प्रभारी और जिला स्तर पर बड़े युवा नेताओं में गिने जाते थे। अब उनके व दर्जनों साथियों के इनेलो में शामिल होने से पार्टी को युवा वर्ग में मजबूती मिलने की उम्मीद है। सैफ अली खान ने अटेरना शमशाबाद ने कहा कि इनेलो ही वह पार्टी है जिसने हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और गरीब तबके की आवाज उठाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश की राजनीति में सकारात्मक बदलाव आएगा। वो युवाओं की समस्याओं को पार्टी मंच के माध्यम से उठाएंगे और बेरोजगारी, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए कार्य करेंगे। इनेलो की सदस्यता ग्रहण करने वालों में पूर्व सरपंच चौधरी जमशेद खान अटेरना, हैदर अली, आदिल खान, सकील अहमद, वसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें