फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पोटाश एस को डीएपी के कट्टों में किया जा रहा था पैक, सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा

Mon, 06 Oct 2025 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
छापेमारी के दौरानी टीम जांच करते हुए।
विज्ञापन
जब टीम ने दस्तावेज मांगे तो आरोपी नहीं पेश कर पाया कोई भी कागज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दानेदार पोटाश को डीएपी के बैग में पैक कर नकली डीएपी बनाने वाले व्यक्ति को सोमवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। जब सीएम फ्लाइंग और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने आरोपी के प्लाॅट पर छापा मारा तो उस समय पोटाश एस दानेदार को डीएपी के कट्टों में पैक करने का काम चल रहा था। इस संदर्भ में जब टीम ने दस्तावेज मांगे तो वह उन्हें पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन

भारतीय जन उर्वरक परियोजना के कट्टों में की जा रही रीपैकिंग पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी की टीम से निरीक्षक राजेश कुमार, कृषि विभाग नूंह के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर अजीत सिंह छापा मारी की। ये कार्रवाई नूंह की अरावली काॅलोनी स्थित नियाज मोहम्मद पुत्र हनीफ के प्लाॅट पर हुई। प्लाॅट के बाहर ट्रक नंबर एचआर 55 एक्यू 6257 खड़ा मिला। इसमें पोटाश एस दानेदार के कट्टे भरे हुए थे। प्लाॅट व ट्रक के अंदर टीम को पोटाश एस दानेदार (बलरामपुर चीनी मील लिमिटेड) के 420 भरे हुए कट्टे मिले। इसके अलावा 575 कट्टे खाली मिले तथा भारतीय जन उर्वरक परियोजना (भारत डीएपी) के 84 कट्टे भरे हुए व 15 कट्टे खाली मिले तथा इन कट्टों की सिलाई करने के लिए मशीन भी पाई गई। रीपैकिंग करने पर धारा 3, 7 ईसीए एक्ट 1955 व एफसीओ एक्ट 1985 व 318(4) बीएनएस का अपराध उसके खिलाफ बनता है। नूंह शहर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई चल रही है, कार्रवाई पूरी होने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें