फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: त्योहारी सीजन में जाम से जूझ रहा सदर बाजार, खरीदार हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
दिन के समय बाजार की गलियों में पहुंच रहे वाहन, रेहड़ी-पटरी वालों ने किया अतिक्रमण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। त्योहारी सीजन में गुरुग्राम के सदर बाजार में सुबह से शाम तक खरीदारी करने वालों का तांता लगा रहता है। सदर बाजार की मुख्य सड़क सहित अन्य गलियों में रेहड़ी-पटरी लगाने के कारण सड़क व गलियां संकरी हो गई हैं। लोग अपनी कार, ऑटो, ई-रिक्शा सहित अन्य वाहनों को लेकर बाजार में आ रहे हैं। ऐसे में दिनभर सदर बाजार जाम की समस्या से जूझता रहता है।
सड़कों पर जाम लगा होने के कारण बाजार आने वाले खरीदारों को परेशानी होती है। सदर बाजार में आने वाले वाहनों को रोकने के लिए गुरुग्राम नगर निगम और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिस कारण सुबह से लेकर शाम तक कार व ऑटो वालों का आवागमन रहता है। बाजार जाने वाले रास्तों पर वाहनों के फंसे होने के कारण पैदल निकलने की जगह नहीं मिलती। वहीं सड़क के दोनों ओर सामान बेचने वालों ने रेहड़ी पटरी लगा रखी है।
विज्ञापन

रेहड़ी पटरी वाले करने लगते हैं झगड़ा
बाजार में भीड़ होने के कारण अगर किसी राहगीर का पैर सड़क पर रखे सामान से लग जाता है तो रेहड़ी पटरी वाले गाली गलौज करने लगते हैं। कई बार झगड़ा होने की नौबत आ जाती है। दिन के समय सदर बाजार क्षेत्र में कोई अनहोनी घटना हो जाए तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी और एंबुलेंस पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

गुरुग्राम नगर निगम द्वारा सदर बाजार में रेहड़ी पटरी को व्यवस्थित ढंग से लगाने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। वे सिर्फ सामान उठाने के लिए वाहन लेकर पहुंचते हैं। नगर निगम का वाहन देखकर दुकानदार सामान हटा लेते हैं और थोड़ी देर बाद ही सामान को वापस रख लेते हैं। अगर गुरुग्राम नगर निगम और पुलिस प्रशासन के अधिकारी सदर बाजार में वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के साथ ही रेहड़ी पटरी वालों का व्यवस्थित ढंग से सामान रखवाएं तो त्योहारी सीजन में खरीदारों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें