फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए करेगी परिवार पहचान पत्र के लिए जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अब आरडब्ल्यूए अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को परिवार पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक करेगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए आरडब्ल्यूए का सहारा लेना शुरू किया। जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को सेक्टर-27 स्थित सामुदायिक भवन में एक बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त प्रशांत पंवार ने कहा कि हर निवासी के लिए परिवार पहचान पत्र बनवाना अनिवार्य है। चाहे किराए या स्थायी तौर पर रहता है। इसके माध्यम से सभी सरकारी सुविधाओं को जोड़ा गया है। इसके लिए निवासियों को अपने पारिवारिक सदस्यों की केवल मूल जानकारी ही मुहैया करानी है। जिसमें आधार, पैन कार्ड आदि हैं। इसके लिए क्षेत्रीय पार्षद कार्यालय एवं अन्य स्थानों पर कैंप लगाए गए हैं, जहां लोग इन्हें बनवा सकते हैं। पार्षद आरएस राठी ने बताया कि इसके बिना ड्राइविंग लाइसेंस, गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन, पेंशन का लाभ, मैरिज रजिस्ट्रेशन, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, सरकारी नौकरियां, संपत्ति की खरीद-फरोख्त व नगर निगम की सुविधा, बिजली मीटर कनेक्शन लेने समेत सभी कार्य कराना मुश्किल होगा। पार्षद महेश दायमा व कुलदीप बोहरा ने कहा कि जल्द से जल्द उक्त पहचान पत्र को बनवाने का कष्ट करें। इस मौके पर जोन तीन के संयुक्त आयुक्त हरिओम अत्री, जोन चार के संयुक्त आयुक्त प्रदीप अहलावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें