फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आर्चिड आइलैंड हादसे पर आरडब्ल्यूए सख्त, जांच के लिए सौंपेंगे पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
घटना ने सोसाइटी में निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े किए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। सेक्टर-51 स्थित आर्चिड आइलैंड सोसाइटी में शुक्रवार को छज्जा गिरने के हादसे के बाद आरडब्ल्यूए ने सख्त रुख अपनाया है। आरडब्ल्यूए और सोसाइटी के निवासियों में घटना को लेकर रोष बना हुआ है और अब आरडब्ल्यूए ने इस मामले में जांच कराने के लिए गुरुग्राम के उपायुक्त को औपचारिक रूप से पत्र सौंपने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


सोसाइटी निवासी सीएल गुलिया और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने बताया कि शनिवार और रविवार को सरकारी कार्यालय बंद रहने के कारण वे तत्काल पत्र नहीं दे सके। अब सोमवार को जिला उपायुक्त उत्तम सिंह को पत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच की मांग की जाएगी। निवासियों का कहना है कि इस घटना ने सोसाइटी में निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह एक फ्लैट का छज्जा अचानक गिर गया था, जिससे खिड़की के शीशे टूट गए और मलबा कमरे के अंदर बेड के पास जा गिरा। उस समय कमरे में मौजूद बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद से ही निवासियों में डर और नाराजगी का माहौल है। निवासियों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण गुणवत्ता की जांच नहीं की गई तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं। अब सभी की नजर सोमवार को होने वाली कार्रवाई पर टिकी है जब आरडब्ल्यूए प्रशासन को पत्र सौंपकर जांच और सख्त कार्रवाई की मांग करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें