फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पुलिस के सहभागी बनेंगे आरडब्ल्यूए पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। यमुनापार आरडब्ल्यूए फेडरेशन के नेतृत्व में उत्तर-पूर्वी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा के साथ आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें फेडरेशन के संयोजक डॉ. मोहम्मद फहीम बेग ने आरडब्ल्यूए को थाना स्तर की अमन और नागरिक सुरक्षा कमेटियों में शामिल करने की मांग की। संयोजक मुकेश टांक ने सुझाव दिया कि सक्रिय पदाधिकारियों को पुलिस पहचान पत्र और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करें।
विज्ञापन

संजीव शर्मा ने थानों में पदाधिकारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता बताई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा ने सुझावों पर शीघ्र अमल का आश्वासन दिया। बैठक में डॉ. एहतेशाम अली सैयद व अफसर खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें