फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रन स्टार और बालभवन की टीमें फाइनल में पहुंचीं

विज्ञापन
विज्ञापन
सेकेंड फिल्बी वीमेन इनविटेशनल टी-20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-99 में शुक्रवार को सेकेंड फिल्बी वीमेन इनविटेशनल टी-20 टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में रन स्टार क्रिकेट क्लब का सामना फ्यूचर फॉरवर्ड स्पोर्ट्स क्लब से हुआ। रन स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 153 रन बनाए। टीम की ओर से रीमा सिसोदिया ने शानदार 65 रन और रिया भाटी ने 53 रन बनाए। फ्यूचर फॉरवर्ड की ओर से मानवी चित्रा ने 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन




लक्ष्य का पीछा करते हुए फ्यूचर फॉरवर्ड की टीम 104 रन ही बना सकी। रन स्टार की गेंदबाजी में पूजा हैदर और रितु ने 2-2 विकेट लेकर टीम को शानदार जीत दिलाई। दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बालभवन ने फरीदाबाद की टीम को मात्र 88 रन पर ही रोक दिया। बालभवन की ओर से भारती रावल और शिवानी रंजित ने 3-3 विकेट चटकाए। जवाब में बालभवन क्रिकेट अकादमी ने बिना कोई विकेट गंवाए 11.3 ओवर में 91 रन बनाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया। साची ने 30 गेंदों में 43 रन और वृंदा शर्मा ने 39 गेंदों पर 40 रन की बेहतरीन पारी खेली। दोनों टीमों के बीच आज फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें