संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विस्टेरिया स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर शुक्रवार को सफदरजंग स्ट्राइकर्स और गुरुग्राम ग्लैडिएटर्स के बीच टी-20 मैच खेला गया। इसमें गुरुग्राम ग्लैडिएटर्स ने सफदरजंग स्ट्राइकर्स की टीम को 3 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सफदरजंग स्ट्राइकर्स की टीम ने 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए। सफदरजंग स्ट्राइकर्स की ओर से मुकेश ने 58 रन और अमन ने 47 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्जुन और रघुवेंद्र ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुग्राम ग्लैडिएटर्स की टीम ने 17.5 ओवर में 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। गुरुग्राम ग्लैडिटर्स की ओर से रोहित ने 68 रन और मुईचंद ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में राजू ने 3 विकेट और सिद्धांत ने 2 विकेट लिए।