गुरुग्राम। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए लोगों में अब मारामारी मचने लगी है। लोग आपाधापी में जल्द से जल्द टीका लगवाने के प्रयास में जुटे है। सिविल अस्पताल और सेक्टर-31 के पोली क्लीनिक में वैक्सीन लगवाने की होड़ में लोगों के बीच सामाजिक दूरी के नियम टूटते नजर आए। लोग लाइन में दूर-दूर खड़े होने की बजाय एक-दूसरे से सटे नजर आएं। जबकि कतार लगवाने और कोरोना नियमों का पालन कराने की जिम्मेदारी संभाल रहे अस्पताल कर्मी भी खडे़े थे।
सिविल अस्पताल में मंगलवार को 45 वर्ष से ऊपर और युवा वर्ग दोनों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। लोग सुबह से केंद्र पर जुटने शुरू हो गए। लोग कतार में लगने से बचते हुए कुर्सियों पर बैठे और आपस में सटे नजर आए। इसी के साथ सामाजिक दूरी के नियम की धज्ज्यिां उड़ाई जा रही थी। जबकि केंद्र के बाहर ही अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा। जो कि केवल लोगों को देखता रहा और उनके बीच सामाजिक दूरी का पालन कराने की जिम्मेदारी से बचता नजर आया। वहीं सेक्टर-37 स्थित पोली क्लीनिक में सोमवार और मंगलवार को इसी तरह का नजारा रहा। लोग वैक्सीन लगवाने की चक्कर में सभी नियमों को भूल हो गए। इसके अलावा कई लोगों को टीकाकरण केंद्र से बिना वैक्सीन लगवाए वापस लौटना पड़ा।