फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों की फिटनेस के लिए अब नहीं काटने होंगे आरटीए के चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। वाणिज्यिक वाहनों के मालिकों को अब फिटनेस के लिए आरटीए के चक्कर नहीं काटने होंगे। वाहन मालिक या ट्रांसपोर्टर अब सीधे डीलर से ही वाहनों की फिटनेस सर्टिफिकेट ले सकेंगे। पिछले दिनों नई ट्रांसपोर्ट पॉलिसी की घोषणा के बाद गुरुग्राम आरटीए ने वाहन चालकों को राहत देने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

इस बाबत आरटीए धारणा यादव ने शहर के सभी वाहन डीलरों के साथ बैठक कर वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस सर्टिफिकेट आदि देने की तैयारियां करने को कहा है। बैठक में शहर के तमाम वाहन डीलर शामिल हुए। धारणा यादव ने कहा कि सभी डीलर विशेष केंद्र बनाएं। इन केंद्रों पर वह तमाम सुविधाएं प्रदान की जाएं जिनसे वाणिज्यिक वाहन मालिकों के साथ ट्रांसपोर्टरों को सहजता से फिटनेस सर्टिफिकेट की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। बैठक में टाटा, आयशर, मारुति सुजुकी, टोयोटा सहित सभी नामी कंपनियों के डीलर प्रतिनिधियों ने सरकार के इस फैसले की सराहना की।
सेक्टर 14 एमएफजी टोयोटा के पंजीकरण प्रबंधक प्रेम राज वत्स ने कहा कि निश्चित ही इससे वाहन मालिकों और ट्रांसपोर्टरों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी वाहन मालिकों को मोटी राशि के साथ अपना टाइम भी खराब करना पड़ता था। लेकिन अब डीलरों के मार्फत ही वाहन चालक अपने वाहनों की फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा वाहनों का पंजीकरण करने की जिम्मेदारी भी डीलरों को देकर सरकार ने बेहतरीन कदम उठाया है।
विज्ञापन

तय फीस करानी होगी जमा
आरटीए धारणा यादव ने कहा कि वाणिज्यिक वाहन मालिकों को वाहन की फिटनेस के लिए डीलरों के पास ही तय फीस जमा करानी होगी। वहीं से उन्हें इसके लिए बाकायदा रसीद भी दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें किसी तरह का कोई भुगतान नहीं करना है। सभी डीलरों को फिटनेस प्वाइंट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इन पर डीलरों को तमाम सुविधाओं की तैयारियां करनी होंगी। इससे वाहन मालिक और ट्रांसपोर्टरों का समय और पैसा दोनों बचेगा। जल्द ही डीलरों को प्वाइंट्स पर वाहनों के फिटनेस की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें