फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सर्विस चार्ज के नाम पर लिए 128 रुपये, मुआवजा देना होगा 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
इबोला क्लब एंड बायोप रेस्टोरेंट का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। क्लब ने खाना खाने आए ग्राहक के बिल में सर्विस चार्ज के नाम पर सिर्फ 128 रुपये ही वसूले मगर अब उसे 20 हजार रुपये मुआवजा देना होगा। इसके साथ ही 128 रुपये भी नौ प्रतिशत ब्याज समेत और कानूनी प्रक्रिया पर खर्च हुए 11 हजार रुपये भी लौटाने होंगे। उपभोक्ता आयोग ने यह फैसला सुनाया है। आयोग ने माना कि क्लब संचालक ने केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) के नियमों की अनदेखी की है।
विज्ञापन

सेक्टर-31 निवासी नारायण सिंह 18 अप्रैल 2026 को अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-30 स्थित इबोला क्लब एंड बायोप रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। रेस्टोरेंट ने कुल बिल में 10 प्रतिशत की दर से 128 रुपये सर्विस चार्ज अपनी तरफ से जोड़ दिया। शिकायतकर्ता ने जब रेस्टोरेंट प्रबंधन से इसे हटाने को कहा, तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके चलते उन्हें 1,477 रुपये भुगतान करना पड़ा। मामले में आयोग के सामने क्लब का कोई प्रतिनिधि पेश नहीं हुआ। आयोग ने कहा कि बिना सहमति बिल में सर्विस चार्ज जोड़ना अनुचित व्यापार प्रथा है। यह सीसीपीए के दिशा-निर्देशों का भी उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें