फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अनाजमंडी में बोरियों में भरा जा रहा सड़ा हुआ गेहूं, प्रशासन बेखबर

विज्ञापन
अनाजमंड़ी में सड़े हुए गेहूं को बोरियों में भरा जा रहा है।
विज्ञापन
-खराब गुणवत्ता वाले गेहूं को सुखाकर मंडी प्रशासन की आंखों के सामने चल रहा खेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर की अनाजमंडी में गेहूं खरीद को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंडी में सड़े हुए गेहूं को सुखाकर बोरियों में भरकर खरीदा जा रहा है। खास तौर पर अनाजमंडी की 80 व 91 नंबर आढ़त के बाहर बड़ी मात्रा में खराब गुणवत्ता वाले गेहूं को खुलेआम सुखा कर बैग में भरा जा रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पूरा खेल मार्केट कमेटी के अधिकारियों की मौजूदगी में हो रहा है। ऐसे में अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि सड़े हुए गेहूं की खरीद की जा रही है तो इससे न केवल सरकारी मानकों की अनदेखी हो रही है, बल्कि ईमानदारी से साफ-सुथरा गेहूं बेचने वाले किसानों के साथ भी अन्याय हो रहा है। खराब गेहूं को पहले धूप में सुखाया जाता है और फिर उसे अच्छे गेहूं के साथ मिलाकर बोरियों में भर दिया जाता है, जिससे उसकी गुणवत्ता पहचानना मुश्किल हो जाता है। लोगो ंने बताया कि पिछले दिनों हुई बरसात के बाद काफी मात्रा में गेहूं भीग गया था, जो पूरी तरह सड कर काला पड गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक लगाई गई तो यह घोटाला बड़े स्तर पर फैल सकता है और सरकार को आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। हालांकि सड़े हुए गेहूं को लेकर आढती का कहना है कि ये मछलियों के दाने के लिए सुखाया गया है, जबकि यहां काम कर रहे मजदूर इन्हें बिना रोक टोक के बैग में भरने का काम कर रहे थे।



किसी काम से वो अभी बाहर हैं। अगर मंडी में सड़े हुए गेहूं को भरा जा रहा है तो ऐसे व्यापारियों को नोटिस जारी कर कार्यवाही की जाएगी।’
शैलेंद्र बंसल, सचिव, मार्केट कमेटी, पुन्हाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें