-शिकायत के आधार पर सुशांत लोक थाने में प्राथमिकी दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सुशांत लोक थाना क्षेत्र मेंं एक युवक ने रूम पार्टनर पर दो लैपटॉप चोरी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने सुशांत लोक थाने में चोरी संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में छानबीन व आगामी कार्रवाई कर रही है।
पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी सरमद शाहिद ने शिकायत में बताया कि वे वर्तमान में कन्हई गांव सेक्टर-44 स्थित पीजी रहते हैं और कैनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरैंस कंपनी में काम करते हैं। 25 अप्रैल को वे सुशांतलोक में मामा के घर गए थे। पीजी में रूम पार्टनर दीपक था। 26 अप्रैल वापस आने पर उनका और कंपनी की ओर से मिला लैपटॉप नहीं मिला। कमरे पर रूम पार्टनर भी नहीं मिला। संदेह है कि रूम पार्टनर ही लैपटॉप चोरी किए हैं।
वर्जन
प्राथमिकी दर्ज छानबीन की जा रही है। जल्द ही दीपक से मामले में पूछताछ की जाएगी, ताकि लैपटॉप चोरी होने के बारे में पता चल सके।
- प्रमिला, हेड कांस्टेबल व जांच अधिकारी, सुशांतलोक थाना