फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में दंपती को बंधक बनाकर 30 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फर्रुखनगर की वत्स कॉलोनी में दंपती को घर में बंधक बनाकर लूट का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन बदमाश दंपती की किराना दुकान पर कोल्ड ड्रिंक खरीदने के बहाने आए। फिर दुकान में घुसकर दंपती को मकान के अंदर ले जाकर बंधक बना लिया। लूटपाट कर मकान की बाहर से कुंडी लगाकर आरोपी फरार हो गए। फर्रुखनगर थाना पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किराना दुकान संचालक किशनचंद ने शिकायत दी है। बृहस्पतिवार दोपहर साढ़े 3 बजे दंपती दुकान में बैठे हुए थे। तभी 3 युवक दुकान पर आए और कोल्ड ड्रिंक मांगी। पीड़ित ने आधा लीटर की बोतल दी जो युवकों ने वहीं खड़े होकर पी ली। फिर युवक ने पानी की बोतल मांगी। लेकिन जैसे ही फ्रिज से बोतल निकालने लगे तो तीनों आरोपी दुकान में घुस आए और शटर अंदर से बंद कर दिया। फिर पिस्तौल दिखाकर दंपती को मकान के अंदर ले गए। अंदर जाकर कैश व जूलरी के बारे में धमकी देकर पूछा। एक बदमाश इनके पास खड़ा रहा जबकि दो अलमारी व बेड खोलकर जांच करने लगे।
आरोपियों ने 30 हजार रुपये नकद, सोने की झुमकी, एलईडी, स्कूटी व मोबाइल लूट लिया और जाते समय कुंडी बाहर से लगाकर फरार हो गए। किसी तरह पड़ोसियों से संपर्क कर पीड़ित ने कुंडी खुलवाई और शाम को सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की। क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें