फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रोडवेज का टिकट बुकिंग एप ठप, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
न रूटों की जानकारी मिल पा रही और न टिकट की बुकिंग हो रही
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा रोडवेज का ऑनलाइन टिकट बुकिंग एप ठप पड़ा हुआ है। इसकी वजह से यात्री न तो रूट के बारे में जानकारी हासिल कर पा रहे हैं और न ही टिकट की बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं।

हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों के लिए एचआर नाम से एक एप बनाया हुआ है लेकिन यात्री इसका फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। इस एप के जरिये यात्री अपने हैप्पी कार्ड, टिकट बुकिंग के साथ ही बसों के रूट के समय और उनके ठहराव के बारे में पूरी जानकारी ले सकते हैं लेकिन एप के न चलने से यात्री किसी भी सुविधा का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सभी जानकारी के लिए यात्रियों को बस डिपो पर ही आना पड़ रहा है। गुरुग्राम बस डिपो से करीब प्रतिदिन 10 हजार यात्री सफर करते हैं। एप के सही से काम चलने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

एचआर एप पर काम चल रहा है । जल्द ही एप ठीक हो जाएगा और यात्री इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
-भरत भूषण गोगिया, महाप्रबंधक, रोडवेज गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें