फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: चालक-परिचालक के साथ मारपीट मामले में रोडवेज कर्मचारियों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग, पुलिस को दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। झज्जर जिले के याकुबपुर चौक पर सोमवार दोपहर गुरुग्राम डिपो की रोडवेज बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट की गई। निजी बस के स्टाफ द्वारा सवारियां बैठाने को लेकर हुए इस विवाद से रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है।
परिचालक कुलदीप ने झज्जर की दुलीना चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को वे गुरुग्राम से भिवानी रूट पर बस लेकर गए थे। वापसी में याकुबपुर चौक पर एक निजी बस के स्टाफ ने उनकी बस को रोका। इसके बाद चालक अशोक और परिचालक कुलदीप के साथ मारपीट की गई। उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट में घायल परिचालक कुलदीप को झज्जर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुरुग्राम डिपो के रोडवेज कर्मचारियों ने झज्जर पुलिस और हरियाणा परिवहन विभाग के अधिकारियों से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। श्याम कुमार, संदीप दलाल, सुरेश और राजकुमार सुहाग सहित अन्य कर्मचारियों ने भी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम बस डिपो के ट्रैफिक मैनेजर प्रमोद नांदल ने बताया कि मारपीट करने वालों के खिलाफ झज्जर पुलिस को शिकायत दी जा चुकी है। उन्होंने पुष्टि की कि सवारियां बैठाने और समय को लेकर निजी बस के स्टाफ ने रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। इस घटना के बाद से रोडवेज कर्मचारियों में आक्रोश है। वे जल्द से जल्द न्याय की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें