फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हरियाणा से बिहार के लिए 12 रूटों पर चलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने दोनों राज्यों के बीच 12 अंतरराज्यीय बस रूट प्रस्तावित किए
विज्ञापन

गुरुग्राम को बिहार के चार प्रमुख शहरों से जोड़ने की योजना

शिवम राजपूत

गुरुग्राम। हरियाणा और बिहार के बीच बस यात्रियों को जल्द ही बेहतर सुविधा मिल सकती है। परिवहन विभाग ने दोनों राज्यों के बीच 12 अंतरराज्यीय बस रूट प्रस्तावित किए हैं। इनमें गुरुग्राम को बिहार के चार प्रमुख शहरों से जोड़ने की योजना है।
विभाग ने 30 अक्तूबर को इसका मसौदा राजपत्र में प्रकाशित किया है। इसके लागू होने पर यात्रियों को अंतरराज्यीय बस सेवा का विकल्प मिलेगा। प्रस्तावित रूटों में गुरुग्राम से बिहार की राजधानी पटना, पूर्णिया, गया और मधुबनी शामिल हैं। गुरुग्राम से पटना की दूरी 1044 किलोमीटर निर्धारित की गई है। पूर्णिया की दूरी 1267 किलोमीटर, गया की 1081 किलोमीटर और मधुबनी की दूरी 1183 किलोमीटर प्रस्तावित है।
विज्ञापन

यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए मसौदे में कई नियम बनाए गए हैं। बसों की अधिकतम आयु 10 साल तय की गई है। इससे अधिक पुरानी बसों को इन रूटों पर चलाने की अनुमति नहीं होगी। सभी बसों में वाहन लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और आपातकालीन बटन लगाना अनिवार्य होगा। यात्रियों से संबंधित राज्य की सीमा में लागू दरों के अनुसार किराया लिया जाएगा। कॉन्ट्रैक्ट कैरिज के अस्थायी परमिट की अवधि अधिकतम 15 दिन होगी।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने इस समझौते को अभी मसौदे के रूप में प्रकाशित किया है। आम लोगों और संबंधित पक्षों से इस पर सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं। राजपत्र में प्रकाशन के 30 दिन बाद मिलने वाले सुझावों पर परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विचार करेंगे। इसके बाद ही आगे की प्रक्रिया तय होगी। फिलहाल हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से इन प्रस्तावित रूटों पर बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। गुरुग्राम बस डिपो की महाप्रबंधक गायत्री अहलावत ने बताया कि अंतिम दिशा-निर्देश जारी होने के बाद ही बस संचालन को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें