फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार थार की टक्कर से ऑल्टो कार क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

- थार के शीशो पर लगी ब्लैक फिल्म और हरियाणा पुलिस को लोगो
- टक्कर लगने के बाद थार का अगला पहिया टूटा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिवाजी नगर क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब 11.22 बजे एक थार ने ऑल्टो कार का टक्कर मार दी। थार की टक्कर लगने से कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर लगने से कार में सवार चालक उसी में फंस गया। जिसे लोगों ने मशक्कत के बाद बाहर निकाला। युवक के अनुसार थार के चालक ने गलती मानने की बजाय उल्टा ऑल्टो कार के चालक को ही धमकाना शुरू कर दिया। थार के शीशों पर ब्लैक फिल्म लगाई गई है और उस पर हरियाणा पुलिस का लोगो भी लगा हुआ है। कार चालक विकास कुमार का कहना है कि वह कार की सर्विस करवाकर कंपनी से घर की तरफ जा रहे थे। जैसे ही शिवाजी नगर में सरकारी स्कूल के पास पहुंचे। तेज रफ्तार से आई थार के चालक ने गाड़ी को एकदम घुमाया, जिससे थार ने कार को सीधे टक्कर मार दी। थार का दाएं तरफ का अगला पहिया भी टूट गया। हादसे की सूचना मिलते ही शिवाजी नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस ने थार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
वर्जन
मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जिसके बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। -गोविंद, हेड कांस्टेबल व जांच अधिकारी, शिवाजी नगर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें