फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़कों की धूल साफ करने वाली मशीनों की होगी तौल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर से सटकर मशीन चलाने पर रोक, खाली रहने वाली मशीनों की भी होगी जांच
विज्ञापन


नंबर गेम - 07 दिन का अल्टीमेटम

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर की सड़कों से धूल साफ करने के नाम पर खानापूर्ति करने वाली एजेंसियों पर अब नगर निगम आयुक्त ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सड़कों की सफाई में लगी मशीनों की कार्यप्रणाली की जांच के साथ उनकी तौल भी कराई जाएगी। मशीनों में धूल जमा होने के बजाय खाली रहने की स्थिति मिलने पर संबंधित एजेंसी से जवाब मांगा जाएगा। इसके अलावा डिवाइडर से सटकर मशीन चलाने पर भी रोक लगा दी गई है।
नगर निगम आयुक्त ने व्यवस्था में सुधार के लिए संबंधित एजेंसियों को सात दिन का समय दिया है। तय समय में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। निगम प्रशासन का उद्देश्य केवल मशीनों को सड़कों पर उतारना नहीं, बल्कि सफाई के परिणाम भी सुनिश्चित करना है। इसके लिए मशीनों के कामकाज की जवाबदेही तय की जाएगी, ताकि शहर की सड़कों पर धूल के कारण बढ़ रहे प्रदूषण को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

शहर की सड़कों पर उड़ रही धूल खत्म करने व सफाई करने वाली मशीनों से आ रही शिकायतों के बाद उनकी कार्यप्रणाली में सात दिन के भीतर सुधार करने का आदेश दिया गया है। शहर की सड़कों पर अब सफाई नजर आएगी। - डॉ. पंकज यादव, आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें