फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ा, फॉगिंग की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य केंद्र बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक कर रहा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर क्षेत्र में मानसून की बारिश के बाद डेंगू और मलेरिया जैसी मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने लगा है। बारिश के कारण कई इलाकों में पानी जमा हो रहा है, जिससे मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को बीमारियों की चिंता सताने लगी है।

मानेसर के कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी जमा हो रहा है। खाली प्लॉट, गलियों और अन्य स्थानों पर जमा पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जलभराव वाले क्षेत्रों में सफाई और दवा का छिड़काव नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में डेंगू और मलेरिया के मामले बढ़ सकते हैं। लोगों ने नगर निगम मानेसर से मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में नियमित रूप से फॉगिंग कराई जाए और जहां भी पानी जमा है, वहां जल निकासी की व्यवस्था की जाए। साथ ही मच्छरों की रोकथाम के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन


वहीं, स्वास्थ्य केंद्र की ओर से भी मानसून में होने वाली बीमारियों को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मानेसर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों की टीमें गांवों में जाकर लोगों को साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के उपायों की जानकारी दे रही हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र की टीम लोगों को बता रही है कि घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी जमा न होने दें, क्योंकि जमा पानी में मच्छर तेजी से पनपते हैं। लोगों को पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का इस्तेमाल करने और बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें