फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : अंडर-17 क्रिकेट टीम में चयन की तैयारी कर रही कृतज्ञ

विज्ञापन
कृतज्ञ। उभरते खिलाड़ी के लिए
विज्ञापन
जिले की 14 वर्षीय कृतज्ञ क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। स्विस कॉटेज स्कूल की छात्रा कृतज्ञ पिछले तीन साल से माधव क्रिकेट अकादमी में नियमित अभ्यास कर रही हैं। उनके प्रदर्शन और मेहनत को देखते हुए जिले की अंडर-17 क्रिकेट टीम में चयन की उम्मीद जगी है। कृतज्ञ का लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ना और राष्ट्रीय स्तर पर खेलना है। कृतज्ञ की मां ऊषा बुधवार ने बताया कि बेटी ने क्रिकेट के लिए काफी मेहनत की है। परिवार की ओर से उसे आगे बढ़ने के लिए पूरा सहयोग दिया जा रहा है। पिता आकाश बधवार ने कहा कि कृतज्ञ का अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण देखकर उन्हें गर्व होता है। उसका लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक सौरभ शुक्ला ने बताया कि कृतज्ञ की तकनीक में लगातार सुधार हो रहा है। उसकी फिटनेस और हाथ की सूझबूझ भी बेहतर हुई है। वह आगामी बड़े मुकाबलों के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें