ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा-1 में बारिश के बाद कई जगह जलभराव हो गया। स्रोत निवासी
फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर गामा-1 में बारिश के बाद कई जगह जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी जमा होने से स्थानीय लोगों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासी संजय भाटी ने बताया कि बारिश के बाद सेक्टर में पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। उन्होंने कहा कि जलभराव होने की वजह से खुले नाले दिखाई नहीं दे रहे है जिससे हादसा हो सकता है। लोगों ने सेक्टर में जल निकासी की व्यवस्था अच्छी करने की मांग की है जिससे बारिश के बाद जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं ही और लोगो को राहत मिल सके।