ऑनलाइन खरीदारी का भी बढ़ा चलन, अलग-अलग मॉडल खरीद रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बढ़ने के साथ ही लोग प्रदूषण से बचाव के लिए घरों में एयर प्यूरीफायर लगवा रहे हैं। इसके चलते बाजार में एयर प्यूरीफायर की मांग तेजी से बढ़ गई है। इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों पर इसे खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। वहीं, कई लोग दुकानों पर जाने के बजाय ऑनलाइन माध्यम से भी एयर प्यूरीफायर मंगवा रहे हैं। दुकानदारों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में इसकी मांग में तेजी आई है। पहले जहां इक्का-दुक्का ग्राहक ही एयर प्यूरीफायर के बारे में पूछताछ करते थे। वहीं, बड़ी संख्या में लोग इसे खरीद रहे हैं। दिवाली के बाद इनकी बिक्री में 25 से 40 प्रतिशत तक उछाल आया है।
प्रदूषण बढ़ने के बाद एयर प्यूरीफायर की मांग में करीब 25 से 40 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। इनकी कीमत करीब 5 हजार से 25 हजार रुपये तक है। - हरिश, दुकानदार
कुछ लोग ऑनलाइन कीमत की तुलना करके दुकान से खरीदारी कर रहे हैं। बाजार में 7 हजार से 15 हजार रुपये की रेंज वाले मॉडल की अधिक पूछताछ हो रही है। - सचिन, दुकानदार
सचिन। दुकानदार