फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैकी करके घरों में चोरी करने वाला 25 हजार का इनामी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर सहित दिल्ली, यूूपी व महाराष्ट्र में घरों में रैकी करके चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर को अपराध शाखा सेक्टर-17 पुलिस ने बुधवार को इफ्को चौक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पूछताछ में उसने शहर में करीब आधा दर्जन चोरी की वारदात में संलिप्त होने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

अपराध शाखा सेक्टर-17 की पुलिस ने बुधवार दोपहर इफ्को चौक से राजेश कुमार निवासी दीप एन्क्लेव, विकास नगर, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। तीन साल पहले सुशांत लोक में विनय जेटली के घर में लाखों की नकदी व ज्वैलरी की चोरी सहित शहर में अन्य आधा दर्जन चोरी की बात राजेश ने कबूल की है। इसके साथ ही पुणे में रिटायर्ड डीजीपी व कानपुर में एक फ्लैट में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात चोर आरोपी ने कबूल की है।
एसीपी क्राइम प्रीतपाल ने बताया कि आरोपी पहले घरों की रैकी करता था, फिर बड़ी चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पिछले पांच-छह साल से ऐसा कर रहा था। पुणे में रिटायर्ड डीजीपी के घर से चोरी के बाद से ही मोस्ट वांटेड घोषित किया गया था। इस पर आधा दर्जन से अधिक चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेकर अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें