पटौदी। क्षेत्र के सिधरावली स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल डलवाने के लिए पहुंचे चार बदमाशों ने सेल्समैन पर रिवॉल्वर तानकर 22 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद वे कार सहित मौके से भाग गए। सेल्समैन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पेट्रोल पंप पर उत्तर प्रदेश के गोंडा निवासी सुधीर मिश्रा ने पुलिस को बताया कि रात साढ़े आठ बजे चार युवक कार से आए। कार में 500 रुपये का पेट्रोल डलवाने लगे। पेट्रोल डलवाने के बाद रुपये देने के बहाने उनमें से एक युवक ने जेब से रिवॉल्वर निकाल ली और दिनभर पेट्रोल डालने से कमाया 22 हजार रुपये लूट लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।