खाड़सा सब्जी मंडी का कांग्रेस नेताओं ने किया दौरा, अव्यवस्था पर उठाया सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कांग्रेस पार्टी के शहरी जिला अध्यक्ष पंकज डावर बुधवार को कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ खांडसा मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी का दौरा किया और साफ सफाई का निरीक्षण किया। जिला अध्यक्ष मंडी में फैली अव्यवस्था पर सवार पर सवाल उठाया। उन्होंने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि मंडी से सरकार को राजस्व मिलता है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।
उन्होंने स्थानीय विधायक पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के एक दिन बाद ही इस क्षेत्र में आए और उसके बाद गायब ही हो गए। पंकज डावर मार्केट कमेटी के अधिकारियों से मिले और यहां की समस्याओं से अवगत कराया। इस मौके पर अधिकारियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष से तीन महीने में मंडी को चकाचक करने का आश्वासन दिया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि बरसात के मौसम में शहर के साथ-साथ मंडियों का भी बुरा हाल है।
खांडसा सब्जी मंडी में कीचड़ और अव्यवस्था के कारण ग्राहक और दुकानदार दोनों ही परेशान हैं। मंडी में कीचड़ के कारण चलना मुश्किल है। जल भराव के कारण यहां सब्जी खरीदने आने वाले ग्राहक भी काफी परेशान हैं। दुकानदारों ने भी पंकज डावर को मंडी की अव्यवस्थाओं के बारे में खुलकर बताया। मंडी में मौजूद ग्राहकों और दुकानदारों ने कहा कि अधिकारियों को यहां की व्यवस्था से कुछ भी लेना-देना नहीं है। किसान, ग्राहक और दुकानदार आए दिन कीचड़ जैसी समस्याओं से सामना करते रहते हैं। पंकज ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि यह सरकार और सरकारी अधिकारियों की लापरवाही का नतीजा है। इस मौके पर सूबे सिंह यादव, सीमा पाहुजा, अमित कोचर, सौरभ अग्रवाल, मुकेश डागर, पवन चौधरी, सीमा हुड्डा, सुशील सहरावत, श्याम लाल बमानिया, भोले गुज्जर, राजपाल यादव, राजीव यादव, नरेश वशिष्ठ, मनोज आहूजा, दीपक दहिया, योगेंद्र समसपुर, महावीर कन्हई, गुरिंदरजीत सिंह, शमशेर रावत, आशा, मुकेश सिंगला, कुलदीप सिंह, सनी कथूरिया, दीपक सिंह व रमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।