फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फेसबुक पर दोस्ती करके सेवानिवृत्त शिक्षक से 11.77 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाज महिला ने खुद को इंग्लैंड की निवासी बताकर भारत घूमने की बात कही थी
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर महिला के पकड़े जाने की बात कहकर ट्रांसफर करवाए रुपये

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फेसबुक पर दोस्ती करके जालसाज महिला ने सेवानिवृत शिक्षक से 11.77 लाख रुपये की ठगी कर ली। महिला ने खुद को इंग्लैंड की रहने वाली बताया और भारत घूमने आने के लिए कहा। इसके बाद अन्य जालसाज ने एयरपोर्ट का अधिकारी बनकर महिला के एयरपोर्ट पर पकड़े जाने की बात कहकर रुपये ट्रांसफर कराए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना मानेसर में एफआईआर दर्ज की गई है।
फर्रुखनगर निवासी सेवानिवृत शिक्षक रामनिवास ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि उनके पास 20 जुलाई को फेसबुक पर विक्टोरिया फिलिप जोहान नामक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। उन्होंने फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया और चैट पर महिला के साथ बातचीत होने लगी। महिला ने खुद को इंग्लैंड की रहने वाली बताया और उसका मोबाइल नंबर लेकर व्हाट्सएप पर बातचीत शुरू कर दी। महिला ने बताया कि वह उससे मिलने व घूमने के लिए भारत आ रही है। इसके बाद 28 जुलाई को एक व्यक्ति ने मुंबई एयरपोर्ट का इमिग्रेशन अधिकारी बनकर रामनिवास को कॉल करके बताया कि विक्टोरिया को 50 हजार डॉलर के साथ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया है। रामनिवास ने पेनल्टी के तौर पर 7,500 रुपये उनके द्वारा भेजे मोबाइल नंबर पर फोन-पे के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालसाजों ने एंटी मनी लॉन्ड्रिंग प्रमाण पत्र के लिए रामनिवास से 85 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद जालसाजों ने कहा कि विक्टोरिया फिलिप जोहान से मिले 58 लाख रुपये रामनिवास के अकाउंट में ट्रांसफर करने हैं और इसके लिए टैक्स और सिक्योरिटी चार्ज के रूप में भी रुपये जमा कराने होंगे। रामनिवास ने 28 से 30 जुलाई के बीच 11.77 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब रामनिवास के अकाउंट में रुपये नहीं आए तो उनको अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। रामनिवास ने राशि वापस मांगी तो ठगों ने उन्हें सभी प्लेटफॉर्म पर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद पीड़ित रामनिवास ने 1930 नंबर पर अपनी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें