फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एटीएस सोसाइटी के निवासियों को झेलना पड़ सकता है बिजली संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
विभाग ने 2019 में निर्माण कार्य के लिए दो वर्ष के लिए दिया था अस्थायी कनेक्शन
विज्ञापन


अब समय सीमा पूरी होने पर एसडीओ न्यू पालम विहार ने बिल्डर को नोटिस भेजा


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-104 स्थित एटीएस सोसाइटी में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड अपना कनेक्शन काट सकता है। यह कनेक्शन 2019 में बिल्डर को निर्माण कार्य के लिए दिया था। दो वर्ष की अवधि 2021 में समाप्त हो गई थी। कनेक्शन काटने के लिए विभाग के न्यू पालम विहार के सब डिवीजनल ऑफिसर ने बिल्डर को नोटिस भेजा है। इस फरमान से सोसाइटी में रहने वाले लोग परेशान हैं।
सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि बिल्डर की लापरवाही से यहां कनेक्शन कटने की नौबत आ गई है। इनका कहना है कि सोसाइटी में ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट (ओसी) की शर्तों का पालन नहीं हो रहा है। इसमें अधूरा इंफ्रास्ट्रक्चर, विद्युत प्रणाली, अग्नि सुरक्षा उपाय, जल आपूर्ति, बेसमेंट, सोलर हीटर सेटअप और सीवेज उपचार संयंत्र शामिल हैं। यह सभी मानक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ न्यू पालम विहार की ओर से ग्रेट वैल्यू एचपीएल इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को पत्र भेजकर कहा गया है कि 7 अक्तूबर 2019 को 230 किलोवाट का कनेक्शन दिया गया था। यह अस्थायी कनेक्शन दो वर्ष के लिए था। यह कनेक्शन निर्माण कार्य के लिए दिया गया था। संबंधित विभागीय अधिकारी ने साइट के निरीक्षण के दौरान पाया कि यहां पर कोई निर्माण कार्य अब नहीं हो रहा है। साथ ही अस्थायी कनेक्शन की अवधि भी 2021 में समाप्त हो गई इसलिए इस कनेक्शन का अब कोई औचित्य नहीं बनता है। गौरतलब है कि इस सोसाइटी के अलावा अन्य सोसाइटियां भी हैं जो निर्माण कार्य के लिए हासिल किए गए कनेक्शन से ही बिजली आपूर्ति कर रही हैं। वहां पर बिजली सब स्टेशन नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें