फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर यीशू से की प्रार्थना

विज्ञापन
गरुग्राम के सिविल लाइन रोड स्थित चर्च में दिन की प्रार्थना के बाद बंद हुए मुख्य गेट, बाहर खड़े श्र? - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। क्रिसमस के मौके पर शुक्रवार को सभी चर्चों में सामाजिक दूरी के नियमों के साथ लोग विशेष प्रार्थना में शामिल हुए। लोगों ने प्रभु यीशु से महामारी कोरोना के संक्रमण से जल्द निजात पाने की फरियाद की। चर्च के अंदर स्क्रीनिंग और सैनिटेशन के बाद प्रवेश दिया गया। दिन की विशेष प्रार्थना के बाद चर्च के मुख्य गेट बंद कर दिए गए। इस कारण बाद में पहुंचे श्रद्धालुओं को निराश होकर बिना प्रार्थना किए ही घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

यहां के करीब 150 साल पुराने सिविल लाइन रोड स्थित एपिफेनी चर्च में क्रिसमस के मौके पर विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ, जिसमें प्रार्थना स्थल पर सामाजिक दूरी के साथ 75 से 80 लोगों को ही प्रवेश दिया गया। प्रार्थना स्थल पर एक बेंच पर चार की जगह सिर्फ दो व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था की गई। अंदर कम ही लोगों के बैठने की व्यवस्था को लेकर इस बार प्रार्थना स्थल के बाहर भी कुर्सियां लगाई गईं। चर्च के अंदर क्रिसमस पर लगने वाली स्टॉलों को भी बाहर ही लगाया गया। कम लोगों के चर्च पहुंचने के कारण स्टॉलों पर भी क्रिसमस के उपहार संग मोमबत्तियों की खरीदारी कम हुई। यही व्यवस्था शहर के ओल्ड रेलवे रोड स्थित सेंट माइकल, कन्हई स्थित व अन्य चर्चों में रही। प्रार्थना के बाद लोगों ने मोमबत्तियां जलाई।
विशेष प्रार्थना का किया ऑनलाइन प्रसारण
गुरुग्राम के सिविल लाइन स्थित चर्च के सबसे पुराने होने के कारण यहां श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रहती है। यही कारण है कि चर्च प्रबंधन ने कोरोना में कम से कम श्रद्धालुओं को यहां आने से रोकने के लिए क्रिसमस के दिन विशेष प्रार्थना का प्रसारण ऑनलाइन किया।
विज्ञापन

अनलॉक के बाद पहली बार मॉल में दिखी रौनक
एमजी रोड स्थित एमजीएफ मॉल में अनलॉक के बाद क्रिसमस के दिन पहली बार इस तरह रौनक देखने को मिली। शहर में सभी मॉल में सजावट के लिए क्रिसमस ट्री के साथ लोग अपनी फोटो खिंचाते हुए व सेल्फी लेते हुए दिखे। मॉल में अधिक लोगों के पहुंचने पर गार्ड लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के नियमों को याद दिलाते रहे। मॉल में मास्क नीचे कर घूमने वालों को मास्क पहनने का निवेदन करते दिखे गार्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें