फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राव नरबीर से मिले लघु उद्योग भारती गुरुग्राम इकाई के प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने एमएसएमई इकाइयों के मुद्दों पर की चर्चा, नव निर्मित संगठन का उद्देश्य बताया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। लघु उद्योग भारती गुरुग्राम इकाई के जिला अध्यक्ष विनोद गुप्ता के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह शिष्टाचार भेंट की। उन्हें गुरुग्राम में लघु उद्योग भारती की इकाई के गठन की जानकारी दी और भविष्य में संगठन एवं उद्योग जगत के हितों के लिए उनके मार्गदर्शन और सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि लघु उद्योग भारती एक राष्ट्रीय औद्योगिक संगठन है, जो देशभर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों के हितों के संरक्षण, संवर्धन एवं सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रहा है।
बैठक के दौरान उद्योगपतियों एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हरियाणा सरकार द्वारा लागू की गई मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 का स्वागत करते हुए इसे उद्योगों के विकास, निवेश आकर्षण एवं रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिमंडल द्वारा 10 प्रमुख औद्योगिक नीतियों को स्वीकृति प्रदान कर बजट घोषणाओं एवं संकल्प पत्र के वायदों को धरातल पर उतारने का कार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती गुरुग्राम के जिला महासचिव विनोद वाधवा, जिला कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, दौलताबाद रोड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हरीश गुप्ता, प्रधान पवन जिंदल, हरियाणा स्टेट टैक्स बार के प्रधान नवीन गुप्ता, जिला टैक्स बार एसोसिएशन के महासचिव धीरज कौशिक, नवनीत गोयल, रवीन जैन, राजेश नेहरा सहित कई उद्योगपति एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें