फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्ट्रक्चरल ऑडिट के बावजूद नहीं हुई मरम्मत, फ्लैट की बालकनी की छत का प्लास्टर गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर के सेक्टर-82 स्थित मैप्स्को रॉयल विले सोसाइटी की घटना
विज्ञापन


गनीमत रही कि घटना के समय बालकनी में कोई नहीं था

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर के सेक्टर-82 स्थित मैप्स्को रॉयल विले सोसाइटी में मंगलवार को एक फ्लैट की बालकनी की छत का प्लास्टर गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय बालकनी में कोई नहीं था। यदि वहां कोई व्यक्ति मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर कंक्रीट और प्लास्टर का मलबा फैल गया। इस घटना से सोसाइटी के लोगों में डर का माहौल है।

सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि इमारत का दो बार स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जा चुका है। ऑडिट रिपोर्ट में भवन की कई कमियां सामने आई थी और मरम्मत की जरूरत बताई गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया। लोगों का आरोप है कि बिल्डर की लापरवाही के कारण उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
विज्ञापन


निवासियों का कहना है कि इस मामले की जानकारी पहले ही जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) कार्यालय और रेरा को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

सोसाइटी के कुछ लोगों ने रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि नियमित रूप से मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद भवन की सुरक्षा और रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा।

निवासियों ने यह भी बताया कि जिला रजिस्ट्रार, फर्म्स एंड सोसाइटीज़, गुरुग्राम ने हाल ही में आरडब्ल्यूए से जुड़े कुछ मामलों में आदेश जारी किए हैं। लोगों का आरोप है कि आदेशों का पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा। उन्होंने सदस्यता सूची सार्वजनिक करने, मेंटेनेंस फंड के खर्च का हिसाब देने और सभी कामों में पारदर्शिता रखने की मांग की है।
विज्ञापन


सोसाइटी के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही बिल्डर से जल्द भवन की मरम्मत कराई जाए और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें