फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बीएस-6 रोडवेज बसों की मरम्मत अब होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी सीखने के लिए दो कर्मचारी पानीपत डिपो में लेंगे प्रशिक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बीएस-6 रोडवेज बसों की तकनीकी सीखने के लिए गुरुग्राम डिपो के दो कर्मचारी पानीपत डिपो में प्रशिक्षण लेंगे। प्रशिक्षण के बाद बीएस-6 बसों को गुरुग्राम डिपो की वर्कशॉप में ही ठीक किया जा सकेगा। वर्तमान में वर्कशॉप के कार्यरत कर्मचारियों को नई बसों में तकनीकी खामियों को दूर करने की पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में बसों में खराबी आने के बाद संबंधित कंपनी से बुलाने विशेषज्ञ बुलाने पड़ते हैं। इससे कई बार रूट भी प्रभावित होते हैं।
बसों में लगे एडवांस इलेक्ट्रॉनिक सेंसर की जांच, एग्जॉस्ट सिस्टम, कंप्यूटर व स्कैनर के जरिये बस के इंजन की कमियों को पकड़ना सहित अन्य तकनीकी जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के उपरांत दोनों कर्मचारी वर्कशॉप के अन्य मैकेनिक को भी नई तकनीक के बारे में जानकारी दे सकेंगे। इससे बसों के ब्रेकडाउन की समस्या कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो कर्मचारियों को प्रशिक्षण के लिए पानीपत डिपो की वर्कशॉप में भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के बाद कर्मचारी गुरुग्राम डिपो की बसों की खामियों को वर्कशॉप में दूर कर सकेंगे। - गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें