फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 17 से, इंदौर रवाना हुए 21 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
21 जून तक चलेगी प्रतियोगिता, विजेता खिलाड़ियों का चयन यूथ वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए होगा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के 21 खिलाड़ियों का दल सब जूनियर राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को इंदौर के लिए रवाना हुआ है। यह प्रतियोगिता 17 से 21 जून तक इंदौर में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी यूथ वर्ल्ड किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा, जो 18 से 27 सितंबर 2026 तक इटली के वेनिस में आयोजित होगी।



दल में 47 किग्रा से अधिक भारवर्ग में हिस्सा लेने के लिए अहूजा कनिश, 55 किग्रा से कम में बजाज वरुणी, 65 किग्रा से कम में बेनीवाल लक्षिका, 69 किग्रा से कम में चौधरी शौर्य, 60 किग्रा से कम में चौधरी सान्वी, 60 किग्रा से कम में गुप्ता ओमिशा, 21 किग्रा से कम में इंदरजीत आद्विक, 47 किग्रा से अधिक में इंदरजीत आरित, 69 किग्रा से कम में अय्यर ध्रुव, जाधवकर घनन, 33 किग्रा से कम में अमित, 30 किग्रा से कम में कपूर गौरांग, 37 किग्रा से कम में कात्यायन विराज, 63 किग्रा से कम में खत्री दक्ष, 18 किग्रा से कम में शर्मा प्रदुमन, 32 किग्रा से कम में सिंह युवराज, 69 किग्रा से अधिक में तिवारी आर्यमान, 42 किग्रा से कम में तिवारी वेदांश, 47 किग्रा से कम में वशिष्ठ शौर्य, 47 किग्रा से अधिक में वढेरा राजवीर, 55 किग्रा से कम में यादव अनायशा और 42 किग्रा से कम में लावण्या शामिल हैं।
विज्ञापन




प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कोच गीता ग्लाने लामा और अजीत कुमार करेंगे। वहीं नवीन कुमार रेफरी की भूमिका निभाएंगे। टाटामी स्पोर्ट्स की ओर से सीमा सैनी उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) के रूप में दल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन



सीमा सैनी ने कहा कि टीम ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत और नियमित प्रशिक्षण लिया है। खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा है और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन अवसर मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि हरियाणा के खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करेंगे और अधिक से अधिक खिलाड़ी वेनिस में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए चयनित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें