फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जीयू में सावरकर जयंती पर उनके संघर्षों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय और माय होम इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वतंत्र वीर सावरकर की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीर सावरकर के जीवन, उनके संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सावरकर ने देश की आजादी के लिए कठिन संघर्ष किया और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ भी आवाज उठाई। उन्होंने युवाओं से सावरकर के राष्ट्र प्रथम के विचारों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक ने कहा कि युवाओं में राष्ट्रीय और नैतिक मूल्यों के विकास के लिए वीर सावरकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता अमित चंद्रशेखर आजाद ने सावरकर के जीवन और उनके साहित्य के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर शहर के नागरिक, शिक्षाविद, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें