फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: समर कैंप के अंतिम दिन भी पूरा उत्साह दिखा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। समर कैंप के अंतिम दिन भी विद्यार्थियों के लिए कई रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत पारंपरिक खेलों से हुई, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया और भारतीय खेलों का आनंद लिया। कैंप के दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। अंतिम दिन होने के बावजूद छात्रों में पूरा उत्साह दिखा। विद्यार्थियों ने गीत, कविता, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का परिचय दिया। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने, अनुशासन बनाए रखने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरणादायक बातें भी बताईं। समापन समारोह में कैंप के दौरान सक्रिय भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें