फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीएलएफ फेज दो में जलभराव से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नई पाइपलाइन बिछाने की योजना शुरू की गई
विज्ञापन


सेक्टर-25 से सेक्टर-17/18 डिवाइडिंग रोड और लेग-1 मास्टर स्टॉर्म ड्रेन में पानी निकासी बेहतर होगी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने सेक्टर-25 से सेक्टर-17/18 डिवाइडिंग रोड और लेग-1 क्षेत्र में मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन को मजबूत करने के लिए नई पाइपलाइन बिछाने की योजना शुरू की है। इससे डीएलएफ फेज दो में बरसाती पानी की निकासी बेहतर होगी। इस पर करीब 3.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
योजना के तहत 1200 मिमी व्यास के आरसीसी एनपी-3 पाइप और एमएस पाइप की आपूर्ति एवं बिछाने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य ट्रेंचलेस तकनीक (बिना खाई खोदे) से किया जाएगा, ताकि यातायात और आसपास की गतिविधियों पर कम से कम असर पड़े। जीएमडीए के अनुसार डीएलएफ फेज दो से सेक्टर 17 की ओर दिल्ली-जयपुर हाईवे को ट्रेंचलेस तकनीक से पाइप लाइन को पार कराया जाएगा। योजना पर 3.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार, नई पाइपलाइन बिछने से क्षेत्र की जल निकासी क्षमता बढ़ेगी और मानसून के दौरान जलभराव की समस्या कम करने में मदद मिलेगी। जीएमडीए द्वारा शहर में स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज नेटवर्क को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत विभिन्न सेक्टरों में मास्टर ड्रेन, पाइपलाइन और सतही जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान पानी का तेजी से निकास सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने बताया कि इस व्यवस्था से डीएलएफ फेज दो से पानी निकासी बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि आरआरटीएस कॉरिडोर तय होने के बाद इस योजना को सिरे चढ़ाया जा रहा है। कार्य अलाॅट होने के बाद ठेकेदार को सात माह में काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें