फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मकान गणना का एसडीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। उपमंडल के अधिकारी लक्ष्मी नारायण ने शुक्रवार को जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत चल रहे मकान गणना एवं सूचीकरण कार्य का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिधरावट और माहौली गांवों में पहुंचकर मौके पर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने प्रगणकों से बातचीत कर अब तक किए गए कार्य का अवलोकन किया तथा गणना कार्य में सटीक जानकारी दर्ज करने और कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य सरकार की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। खंड नगीना और फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में समय-समय पर निरीक्षण जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें