फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वार्ड-36 में सीवर की समस्या से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक ने अशोक विहार फेज-3 में सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने वार्ड-36 के अशोक विहार फेज-3 में सीवर लाइन एवं सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इसके तहत नंदीधाम गऊशाला मेन रोड पर बड़ी सीवर लाइन बिछाने के साथ-साथ जे ब्लॉक, अशोक विहार फेज-3 की गली नंबर-16 में सड़क निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी और आवागमन भी सुगम होगा। मुकेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विकास में जनता के सुझाव और सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आश्वस्त किया कि गुरुग्राम में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे और हर नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें