फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यूजी और पीजी के विद्यार्थियों के लिए राहत, फिर से खुला प्रवेश पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
27 अक्टूबर तक खुला रहेगा पोर्टल, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और कॉलेजों के अनुरोध पर स्नातक (यूजी) प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर (पीजी) प्रथम व द्वितीय वर्ष के लिए एडमिशन पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। यह जानकारी निदेशालय उच्च शिक्षा, हरियाणा की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में दी गई है। पत्र के अनुसार, प्रवेश पोर्टल 21 अक्तूबर से फिर से खोला गया है और 27 अक्टूबर रात 11:59 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

सभी सरकारी, सहायता प्राप्त निजी तथा स्व-वित्त पोषित कॉलेजों के विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से 27 अक्तूबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। विभाग ने यह कदम कॉलेजों और विद्यार्थियों से प्राप्त अनेक अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए उठाया है, ताकि जो छात्र किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए, उन्हें एक और अवसर मिल सके। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि सभी कॉलेज प्राचार्य इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें और निर्धारित तिथि तक आवश्यक कार्यवाही पूरी करें। यह आदेश निदेशक उच्च शिक्षा हरियाणा, शिक्षासदन, सेक्टर-5 पंचकूला की ओर से जारी किया गया है। पत्र पर असिस्टेंट डायरेक्टर (आईटी) के हस्ताक्षर हैं। इस निर्णय से राज्य विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो नए सत्र 2025-26 में दाखिला लेना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें